तलाक के बाद किरण राव के साथ डांस करते दिखे आमिर, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
कुछ दिनों पहले आमिर खान और किरण राव ने तलाक की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। अब, तलाक के बाद के एक वीडियो में दोनों साथ डांस करते दिख रहे हैं। दोनों पारंपरिक लद्दाखी पोशाक में एक साथ नाचते हुए दिख रहे हैं। वीडियो उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लद्दाख शेड्यूल का बताया जा रहा है। एक अन्य वीडियो में आमिर बच्चों के साथ डांस करते दिखे।
