बैसाखी पर अगले साल रिलीज होगी आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेता आमिर खान काफी समय से बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने आप को समर्पित कर दिया है। ऐसी चर्चा थी कि यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन वीक पर रिलीज होगी। अब आखिरकार फिल्म की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' बैसाखी के मौके पर अगले साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।