TV एक्टर ने पुलिस पर लगाया पूरी रात पीटने का आरोप, कहा-अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: instagram
कलर्स TV के शो कसम तेरे प्यार की के एक्टर अंश अरोड़ा ने गाजियाबाद पुलिस पर पूरी रात लॉकअप में बंद रखकर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. वहीं अंश का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें वह गाजियाबाद के एक स्टोर में तोड़फोड़ कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 12 मई को इंद्रापुरम में स्थित एक स्टोर के कर्मचारियों से एक्टर की बहस हो गई थी. जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें कस्टडी में ले लिया.
