आजादी वाले बयान को लेकर AAP ने की कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
आम आदमी पार्टी ने मुंबई पुलिस को ऐप्लिकेशन देकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने कंगना के उस बयान को 'देशद्रोही और भड़काऊ' बताया है, जिसमें उन्होंने भारत की आजादी को लेकर टिप्पणी की थी। मेनन ने कहा कि आम आदमी पार्टी कंगना रनौत की अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है।