x

तापसी और भूमि संग स्क्रीन शेयर करेंगी केंद्रीय मंत्री निशंक की बेटी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक जल्द फिल्मों में नजर आएंगी। वो तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में कीर्ति कुल्हारी के साथ दो और अभिनेत्रियां मुख्य भूमिकाओं में होंगी। ये एक वॉर फिल्म होगी। फिल्म की कहानी डिफेंस की छह जांबाज महिला अधिकारियों के शौर्य पर आधारित होगी। फिल्म से पहले आरुषि रोहित सुचंती के साथ टी-सीरीज के लिए बने एक म्यूजिक एल्बम में दिखेंगी।