आर बाल्की की क्रिकेट पर आधारित फिल्म में दिख सकते हैं अभिषेक बच्चन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
आर बाल्की बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। तभी तो उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले दिनों वह फिल्म 'चुप' को लेकर चर्चा में थे और अब बाल्की साथ ही साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी में भी जुट गए हैं। खबर है कि वह क्रिकेट पर आधारित एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें बाल्की लीड हीरो के लिए अभिषेक बच्चन को कास्ट करने वाले हैं।