हर साल आमिर खान अमिताभ बच्चन की बेटी को लिखते थे लैटर, अभिषेक ने किया खुलासा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण में श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई सारे खुलासे किए थे। वहीं अभिषेक ने बताया कि श्वेता सुपरस्टार आमिर खान की भी बड़ी फैन हैं। वहीं आमिर हर साल श्वेता को पत्र लिखते थे। श्वेता ने बताया था कि उनका और आमिर का जन्मदिन आसपास ही पड़ता है। जहां श्वेता का बर्थडे 17 मार्च को होता है, तो वहीं आमिर का उनसे पहले यानी 14 मार्च को होता है।
