बॉलीवुड में रीमेक का चलन! अभिषेक बोले- साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाना हमारी मर्जी है, मजबूरी नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
बॉलीवुड को लेकर आज माना जा रहा है कि यहां केवल साउथ इंडिया या अन्य सिनेमा की फिल्मों के रीमेक का चलन रह गया है। इस पर अभिषेक बच्चन अब बॉलीवुड के समर्थन में उतरे। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड कंटेंट की कमी के कारण साउथ की फिल्मों का रीमेक नहीं करता है। साउथ में भी हिंदी फिल्मों का रीमेक बनता है। बकौल अभिषेक, किसी भी फिल्म इंडस्ट्री को लेबल करना पूरी तरह से गलत है।
