दावा- राज ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को दिए थे 25 लाख रुपए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अश्लील वीडियो मामले में आरोपी राज कुंद्रा को लेकर एक आरोपी ने बड़ा खुलासा किया। मामले में एक फरार आरोपी का दावा है कि राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को 25 लाख रुपये बतौर रिश्वत दिए थे। आरोपी का कहना है कि पुलिस ने उनसे भी घूस मांगी थी। इस दावे के बाद मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।
