कच्चा बादाम फेम भुबन बड्याकर का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कच्चा बादाम फेम भुबन बड्याकर सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए हैं। बीते सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भुबन बड्याकर कार चलाना सीख रहे थे, तभी उनका एक्सीडेंट हुआ। उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके के सीने में चोट लगी है। उन्होंने हाल ही में एक म्यूजिक कंपनी के लिए कच्चा बादाम गाने का वीडियो शूट किया। उन्हें कई कंपनियों और टीवी शो से ऑफर भी मिल रहे हैं।
