दीप सिद्धू कोर्ट में बोला, कोई सबूत नहीं है कि मैंने भीड़ जुटाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर आरोपित पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली कोर्ट में सफाई दी है। दीप सिद्धू के वकील ने कोर्ट में कहा कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, जिससे पता चले कि उसने हिंसा के लिए लोगों को भड़काया। वकील बोला- हिंसा भड़कने से पहले ही वह आंदोलन से अलग हो गया था।
