कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेकर बोलीं नंदिता- 'वैक्सीन लेकर हर तरह की आशंका दूर करें'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
एक्ट्रेस नंदिता दास ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया और इसकी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। आप भी वैक्सीन की पहली डोज लगवा लें और हर तरह की आशंका को दूर करें।' नंदिता दास 10 अलग-अलग भाषाओं में 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों पर भी खुलकर अपनी बात रखती हैं।
