एक्टर अंकित गेरा ने की भारतीय मूल की राशि पुरी संग सीक्रेट वेडिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
टीवी एक्टर अंकित गेरा ने नाइजीरिया में रहने वाली भारतीय मूल की राशि पुरी संग सीक्रेट वेडिंग की। शादी बीते 5 जून को चंडीगढ़ में हुई। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान अंकित ने बताया कि यह शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई। अंकित और राशि फैमिली फ्रेंड्स रहे हैं। अंकित ने कहा, 'हम दोनों के पैरेंट्स हमारे लिए जीवनसाथी ढूंढ़ रहे थे। उन्होंने हम दोनों को आपस में बातचीत करने की सलाह दी थी।'
