ड्रग्स मामले में एक्टर अरमान कोहली गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
ड्रग्स मामले में लंबी पूछताछ के बाद अभिनेता अरमान कोहली को NCB ने गिरफ्तार किया। शनिवार शाम को NCB ने उनके घर पर छापेमारी की। इस दौरान उनके घर से ड्रग्स बरामद हुई थी। जिस ड्रग्स पेडलर की निशानदेही पर अरमान कोहली तक NCB पहुंची। उसे और अरमान कोहली को आमने-सामने भी बिठाकर पूछताछ की जानी बाकी है। इसमें बॉलीवुड के और कौन-कौन से लोग शामिल हैं, यह भी जांच होगी।
