एक्टर अरुण वर्मा का निधन, किक, खलनायक, हीरोपंती जैसी फिल्मों में कर चुके हैं काम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Time Focus
बॉलीवुड से एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। किक, खलनायक, मुझसे शादी करोगी, हीरोपंती, प्रेम ग्रंथ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को लोहा मनवाने वाले एक्टर अरुण वर्मा का निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की लाइन लग गई है। अरुण ने कई शोज और ड्रामा किए हैं। उन्हें कविताएं लिखने का भी बेहद शौक था।
