अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य अस्पताल में भर्ती, रामायण में निभाया था सुमंत का किरदार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती हुए। वो 97 साल के हैं। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में कीं। जिनमें से 1964 में आई फिल्म 'चा चा चा' और 1966 में आई फिल्म 'स्ट्रीट सिंगर' का उन्होंने निर्देशन भी किया। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इससे उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।
