क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे अभिनेता दिलीप, जांच अधिकारियों को धमकाने के मामले में होगी पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
मलयालम एक्ट्रेस के यौन उत्पीड़न की जांच में जुटे अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाने के मामले में एक्टर दिलीप और 5 अन्य आरोपी केरल हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, पूछताछ के लिए लगातार दूसरे दिन क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे। दिलीप के अलावा, उनके छोटे भाई पी शिवकुमार और बहनोई टीएन सूरज सहित अन्य आरोपियों को 23, 24 और 25 जनवरी को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया।
