आयुष्मान संग काम कर चुका है एक्टर दिल्ली की सड़कों पर फल बेचने को मजबूर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आयुष्मान खुराना संग फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में दिख चुके कलाकार सोलंकी दिवाकर कोरोना संकट के दौरान आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। आलम यह है कि वह फल बेचने को मजबूर हैं। दिल्ली की सड़कों पर फल बेच रहे सोलंकी शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं। सोलंकी 'तितली', 'कड़वी हवा', 'सोनचिड़िया', 'हल्का' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वो जल्द सैफ की वेबसीरीज 'दिल्ली' में दिखेंगे।
