अभिनेता जेफरसन मचाडो का शव एक घर के बाहर लकड़ी के बक्से से बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ब्राजीलियन अभिनेता जेफरसन मचाडो एक घर के बाहर एक लकड़ी के बक्से में मृत पाए गए हैं। दरअसल, मचाडो लगभग चार महीने से लापता चल रहे थे। वह रियो डी जनेरियो में रहते थे। वहीं पर उनका शव मिला। 44 वर्षीय अभिनेता का शव जंजीर से बंधा हुआ पाया गया था। बक्से को कंक्रीट से ढका गया था और एक घर के पीछे छह फीट नीचे दबा दिया गया था।
