कमल हासन ने की 232वीं फिल्म की घोषणा, लोकेश कनगराज करेंगे निर्देशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कमल हासन ने अपनी 232वीं फिल्म की घोषणा की। फिल्म में मुख्य अभिनेता होने के साथ-साथ कमल हासन फिल्म के निर्माता भी होंगे। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज करेंगे। म्यूजिक अनिरुद्ध का होगा। फिल्म का नाम फिलहाल 'केएच 232' रखा गया है। प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनने वाली फिल्म अगले साल रिलीज़ हो सकती है। 65 वर्षीय कमल आखिरी बार 'विश्वरूपम 2' में दिखे थे।
