मधुर मित्तल पर एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, एक्टर ने अब तोड़ी चुप्पी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'स्लमडॉग मिलेनियर' में दिख चुके एक्टर मधुर मित्तल पर एक्स गर्लफ्रेंड ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब मधुर ने मामले पर चुप्पी तोड़ी। मधुर ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि, 'जो चीजें झूठी हैं वह आपको बहुत परेशान करती हैं। मेरे पास ऐसी कहानियों के कई व्हाट्स एप मैसेज आए हैं जिससे मेरी छवि को नुकसान हुआ है। कास्टिंग डायरेक्टर्स मुझे काम देने से मना कर रहे हैं।'
