अभिनेता मनोज बाजपेयी पर टूटा गमों का पहाड़, मां गीता देवी का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। उम्र संबंधी समस्याओं के चलते पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था। बता दें, अभिनेता कुछ साल पहले अपने पिता को भी खो चुके हैं। अभिनेता अपनी मां के काफी करीब रहे हैं। कई मौकों पर उन्हें अपनी मां की बातों को दोहराते हुए देखा गया है।
