मिलाप जावेरी की फिल्म में दिखेंगे अभिनेता मीजान जाफरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को भला कौन नहीं जानता। वह आखिरी बार प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आए थे। फिल्म कमाल नहीं कर पाई और मीजान भी अपने अभिनय की छाप नहीं छोड़ पाए। अब जानकारी सामने आ रही है कि वह चर्चित फिल्ममेकर मिलाप जावेरी की अगली फिल्म में नजर आएंगे। उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए वह खुद को साबित कर पाएंगे।