अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इलाहाबाद HC से गिरफ्तारी पर मिला स्टे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिजनों की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद HC ने स्टे लगा दिया है। कोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। जबकि मुख्य आरोपी अभिनेता के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी को अग्रिम जमानत करानी होगी। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने मुंबई के वर्सोवा थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें नवाज़ पर कई आरोप लगाए गए हैं।