अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के एक्टिंग गुरु वैलेंटाइन टेप्युलोव का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मशहूर रूसी एक्टिंग गुरु वैलेंटाइन टेप्युलोव का निधन हुआ। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने टेप्युलोव के निधन पर दुख जताया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने टेप्युलोव की तस्वीर के साथ एक पोस्ट में लिखा, 'मैं अपने अभिनय गुरु वैलेंटाइन टेप्युलोव के निधन के बारे में जानकारी काफी निराश हूं। यह वही शख्स थे जिन्होंने मुझे अभिनय के गुणों से परिचय करवाया और गहराई तक लेकर गए। मेरे लिए और अभिनय की कला की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति।'
