'द कपिल शर्मा शो' के एक्टर ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee news
'द कपिल शर्मा शो' के एक्टर तीर्थानंद ने आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें लोग नाना पाटेकर के हमशक्ल के तौर पर जानते हैं। तीर्थानंद ने 27 दिसंबर को जहर खाकर खुद की जान लेने की कोशिश की थी। इसकी खबर लगते ही तीर्थानंद के पड़ोसियों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। सही समय पर इलाज मिलने से एक्टर की जान बच गई। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल गया है।
