दुखद: हार्ट अटैक के बाद कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 46 वर्ष के थे। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज राजकुमार, पुनीत के सबसे छोटे बेटे पुनीत को 'पावर स्टार' के रूप में जाना जाता था। आखिरी बार वो फिल्म 'युवारत्ना' में नजर आए थे। फैंस का सैलाब हॉस्पिटल के बाहर उमड़ा।
