अभिनेता राजेश खट्टर कोरोना संक्रमित, 'आयरनमैन' को दे चुके हैं हिंदी में आवाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bollywood mantra
'आयरनमैन' को हिंदी में आवाज देने वाले अभिनेता राजेश खट्टर कोरोना संक्रमित हुए। उन्हें गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो शाहिद कपूर के सौतेले पिता और ईशान खट्टर के जैविक पिता हैं। उच्च रक्तचाप के रोगी राजेश खट्टर को कोविड पॉजिटिव होने, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, गला खराब होने की वजह से चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
