राणा दग्गुबाती और साई पल्लवी स्टारर 'विराट पर्वम' की रिलीज़ डेट अनाउंस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the news minute
एक्टर राणा दग्गुबाती और साई पल्लवी की फिल्म 'विराट पर्वम' की रिलीज़ डेट आखिरकार अनाउंस हो गई है। ये फिल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके मशहूर एक्टर राणा दग्गुबाती अपनी फिल्मों के जरिए लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। एक्टर एक बार फिर अपनी फिल्म के जरिए धमाल मचाने को तैयार है।
