हिंदी-मराठी सिनेमा के अभिनेता रवि पटवर्धन का 83 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी सिनेमा और रंगमंच में योगदान देने वाले 83 वर्षीय मशहूर अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन हुआ। वो पिछले काफी समय से दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार रात से ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। आज सुबह उनका देहांत हो गया। रवि पटवर्धन ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों और 150 से ज्यादा नाटकों में काम किया था।
