फिल्म 'लूडो' फेम एक्टर रोहित सराफ भी हुए कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता रोहित सराफ कोरोना संक्रमित हुए। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कहा, 'हमेशा मास्क पहना। शारीरिक दूरी बनाई। हाथ धोया। सैनिटाइजर भी यूज किया। शूटिंग छोड़कर घर पर ही रहा। इसके बावजूद मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। वायरस यहीं पर है, हमें ये न भूलें। कृपया लापरवाही न करें। मैं पिछले चार दिनों से आइसोलेशन में हूं। सभी से निवेदन है कि वे इसे हल्के में ना लें। ध्यान रखें। सुरक्षित रहें।'
