अभिनेता सलमान खान मार्च में फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे शुरू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस महामारी के बावजूद सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त रहते हैं। हाल ही में फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग पूरी करने के बाद वह फरवरी में अपनी फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद वह 'एक था टाइगर' का तीसरा भाग 'टाइगर 3' की शूटिंग मार्च में शुरू करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म पर काम शुरू करने के लिए जल्द दुबई जाएंगे।