अभिनेता सतीश कौशिक का निधन, कार में आया था हार्ट अटैक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हुआ। उन्हें कार में हार्टअटैक आया था। वह दिल्ली में थे। दो दिन पहले ही उन्होंने दोस्तों के साथ होली मनाई थी। उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया था। बी-टाउन सितारे अब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पार्थिव शरीर का दिल्ली के दीनदयाल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद पार्थिव शरीर को मुंबई ले जाया जाएगा।
