एक्टर सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल पर किया था 'अश्लील' कमेंट, महिला आयोग ने लिया संज्ञान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड व साउथ फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सिद्धार्थ स्टार बैटमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल पर एक आपत्तिजनक कमेंट कर बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। मामला यहां तक पहुंच गया है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिद्धार्थ पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, "किसी के लिए भी ऐसे शब्द इस्तेमाल करना बिल्कुल अस्वीकार्य और अशोभनीय भाषा है।"
