अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, रह चुके हैं बिग बॉस के विजेता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से 40 साल की उम्र में निधन हुआ। वो बिग बॉस के विजेता रह चुके थे। आज हाल ही में कूपर हॉस्पिटल ने उनके निधन की पुष्टि की। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक से हुई।
