अभिनेता सोनू सूद ने अपने नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के कई कलाकार विकट परिस्थितियों में लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही कलाकारों में सोनू सूद का नाम शुमार किया जाता है। कोरोना के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन में यह अभिनेता आम लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू ने बीते शुक्रवार को जानकारी दी है कि कुछ लोग उनका नाम इस्तेमाल करके फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। इस संबंध में अभिनेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।