एक सप्ताह में दूसरी बार हैक हुआ अभिनेता विक्रांत मैसी का इंस्टाग्राम अकाउंट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
फिल्मी हस्तियां इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए जहां एक ओर अपने चाहने वालों के करीब आने की कोशिश कर रही हैं, वहीं इन्हें हैकिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बॉलीवुड हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें सुनने को मिल रही है। अब विक्रांत मैसी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हो गया है। एक सप्ताह में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब विक्रांत का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया है।