ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड एक्टर विलियम हर्ट का 71 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड एक्टर विलियम हर्ट का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत के बाद बेटे ने स्टेटमेंट जारी किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक हफ्ते बाद विलियम हर्ट अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। विलियम हर्ट को 'ए हिस्ट्री ऑफ वायलेंस' और 'द बिग चिल' जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाएगा।
