अभिनेत्री अहाना कुमरा ने मुंबई में खरीदा सपनों का आशियाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
वेब सीरीज़ सेक्रेड गेम्स और अंडर माय बुर्का, सोना स्पा, खुदा हाफिज जैसी फिल्में कर चुकीं अभिनेत्री अहाना कुमरा ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीदा। बकौल अहाना, अपने सपने हकीकत में बदलने के लिए खर्चों में कटौती कर रही हूं। मैं ज्यादा बाहर नहीं जाती थी, क्योंकि पैसे बचाना चाहती थी। पिछले कुछ सालों में, मैंने शायद ही किसी प्रोजेक्ट को ना कहा हो, मैं जो कर सकती थी मैंने वो सब किया।
