अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इंटीरियर डिजाइनर की तलाश में जुटी। मामला जुलाई 2021 का है। 35 वर्षीय इस अभिनेत्री ने वीरा देसाई अंधेरी में अपना नया अपार्टमेंट खरीदा था और उसी की इंटीरियर डिजाइन करने का कांट्रैक्ट उसे मिला था। काम पसंद न आने पर अभिनेत्री ने शिकायत की तो इंटीरियर डिजाइनर ने बदसलूकी की।
