अभिनेत्री एनी वर्शिंग का 45 साल की आयु में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo
फिल्म 24 में एफबीआई एजेंट रेनी वॉकर की भूमिका निभाने और वीडियो गेम द लास्ट ऑफ अस में टेस के लिए आवाज देने के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री एनी वर्शिंग का 45 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभिनेत्री एनी वर्शिंग कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने रविवार सुबह लॉस एंजिल्स में अंतिम सांस ली है। उनके करीबी नील ड्रुकमैन ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।
