अभिनेत्री आयशा टाकिया का बयान, बोलीं- 'मुझे भी इंडस्ट्री में परेशान किया गया था'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमान संग वांटेड में दिखीं आयशा टाकिया ने फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर चुप्पी तोड़ी। अभिनेत्री बोलीं- ट्रोलिंग और काम की जगह बुलिंग के मेरे अपने अनुभव रहे हैं। मैं इस पर खुलकर बात रखना चाहती हूं और चाहती हूं कि अगर कोई आपको नीचा दिखाना चाहता है, तो विरोध करें। मुझे भी इंडस्ट्री में परेशान किया गया था। किसी से बात करें या डायरी पर अपनी बात लिखें।'
