अभिनेत्री क्रिसन परेरा शारजाह जेल से रिहा, अगले 48 घंटों में लौट सकती हैं भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
ड्रग के आरोप में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री क्रिसन परेरा को यूएई पुलिस द्वारा शारजाह जेल से रिहा कर दिया गया है। उनके भाई केविन परेरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें क्रिसन रिहा होने के बाद अपने परिवार से बात करती नजर आ रही हैं। अपनी बेटी को आज़ाद देखकर उनकी मां बहुत खुश हुई। क्रिसन के अगले 48 घंटों के भीतर भारत वापस आने की उम्मीद है।
