अभिनेत्री दीप्ति नवल को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुईं भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस दीप्ति नवल को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बीते रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें फौरन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें कार्डियक एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी है। हाल ही में दीप्ति अमेजन प्राइम सीरीज की फिल्म 'मेड इन हेवन' में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आईं थी।