गुल पनाग पैंगोलिन और घड़ियाल की लुप्त प्रजातियों पर आधारित फिल्म में देंगी अपनी आवाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री गुल पनाग पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती हैं। अभिनेत्री पैंगोलिन और घड़ियाल विलुप्त प्रजातियों पर आधारित फिल्म में भी आवाज देंगी। बकौल गुल, मेरी जेनरेशन के लोग नेशनल ज्योग्रोफिक चैनल के साथ काम करके प्रभावित होते हैं। इसकी डॉक्यूमेंट्रीज जीवन बदलने वाली होती हैं। इनकी कोर वैल्यू के साथ काम करना मुझे अच्छा लगता है क्योंकि पर्यावरण और धरती को संभालने की जरूरतों की मुझे चिंता रहती है।
