रेव पार्टी में ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं एक्ट्रेस हीना पांचाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नासिक के इगतपुरी में रेव पार्टी पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने ड्रग्स लेते लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस पार्टी से करीब 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इनमें मराठी फिल्म एक्ट्रेस हीना पांचाल भी शामिल हैं। पुलिस ने हीना के अलावा एक विदेशी महिला, मराठी और साउथ फिल्मों में काम करने वाली 5 एक्ट्रेस और दो महिला कोरियोग्राफर समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।
