कोरोना संक्रमित हुईं अभिनेत्री हिना खान, कुछ दिन पहले हुआ था पिता का निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अभिनेत्री हिना खान के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता को खोने के कुछ दिनों बाद ही अब वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर हिना ने संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध भी किया है।