एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने दिया बेटे को जन्म, पिता बने गौतम किचलू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मां बन गई हैं। उन्होंने 19 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। काजल और उनके पति गौतम किचलू को उनके चाहने वाले बधाई दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट के कुछ फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे। वीडियो में काजल पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस में दिखीं। काजल ने अक्टूबर 2020 में गौतम से मुंबई के ताज महज पैलेस में शादी की थी।
