'अनुपमा' में रूपाली गागुंली की मां बनीं माधवी गोगटे का कोरोना से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
हालिया पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' में रूपाली गागुंली की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री माधवी गोगटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। माधवी का रविवार को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और इसी वजह से उन्हें मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उनका निधन हो गया।
