एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चार राज्यों में दर्ज मामलों में कार्यवाही पर रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। उनके खिलाफ चार राज्यों में दर्ज मामलों में कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगी। सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर की गई जातिवादी टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ देश के कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हुए थे। इसके बाद मुकदमों को एक जगह ट्रांसफर करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
